गुरु का मकर में सफर, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

गुरु 20 नवंबर 2020 को मकर राशि में प्रवेश करेगा और 5 अप्रैल 2021 को कुम्भ में रहेंगे। अर्थात 3 माह 15 दिन में ही राशि बदल रहा है। यह गुरु अतिचारी हुआ। जानिए गुरु के इस सफर का आपके जीवन में असर.. 

गुरु, बृहस्पति यानी अंग्रेजी में जूपिटर फोटो सौजन्य: Pinterest  

आओ जाने इसका विश्व पर क्या प्रभाव हो सकता है ?

अतिचारी ग्रह का मतलब वह सामान्य गति से तेज गोचर करता हैं ।

यह बाल, युवा और वृद्ध तीनों स्थिति में अलग अलग फल देता है । फिर नक्षत्र भ्रमण , ग्रह दृष्टि अनुसार भी इसके तीव्रतर प्रभाव मिलते है । इस समय गुरु- शनि की युति ठीक नही हो रही है, दोनों विपरीत प्रकृति के ग्रहों का योग बन रहा है. साथ ही राहु- गुरु का नवपंचक योग भी बन रहा है।  

इन सबका फल देश दुनिया में समस्या पैदा कर सकती है । पड़ोसी देशों से सम्बंध खराब भी हो सकते है, किसी बड़े नेता की मृत्यु, कोरोना का अधिक प्रकोप, चुनावों में धांधली व अन्य विनाशकारी घटनाओं की संभावना भी बन सकती है।

वैदिक ज्योतिष में गुरु को एक शुभ ग्रह माना जाता है। यह ज्ञान, धर्म-अध्यात्म और नैतिक कार्यों का कारक है। इसलिए इस क्षेत्र में कमी होना, सम्बंधित कार्य करने वालों को निराशा व समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

गुरु को राशियों में धनु और मीन राशियों का स्वामित्व प्राप्त है, इन राशियों के अलावा किन-किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, आइए राशि अनुसार, जानते हैं इस गोचर के दौरान गुरु का सभी राशियों पर क्या प्रभाव रहेगा -

मेष -

मेष राशि के लिए 10 वाँ गुरु जो शुभ आशीर्वाद दे रहा है। आपको न केवल धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, बल्कि कार्यक्षेत्र में भी तरक्की होगी।  आपको किसी तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहेगा।

वृष -9 वाँ गुरु

वृष राशि वालों के जीवन पर गुरु की चाल का मिश्रित प्रभाव देखने को मिलेगा। शुरुआत में आपकी किसी रहस्य को जानने की इच्छा तीव्र होगी। लेकिन सेहत से जुड़ी परेशानी भी आपको रह सकती हैं। कई से कीमती तोहफा, ईनाम आदि मिल सकता है, समय भाग्योन्नति कारक बन रहा है।

मिथुन -8 वाँ गुरु

गुरु के गोचर से मिथुन राशि के जातकों को शुभाशुभ फलों की प्राप्ति होगी। गुरु के शुभ प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में साझेदारी से भी लाभ मिलेगा। अगर आप शोध के कार्य से जुड़े हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। लेकिन इस साल वाहन चलाते समय सावधानी बरतें , कुछ तनाव व धन का अपव्यय व धन फसने की संभावना है।

कर्क -7 वाँ गुरु

शुरुआत में आपको पेट से जुड़ी हुई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस ओर आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अपने शत्रुओं की चाल से भी बचकर रहें, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की भरसक कोशिश कर सकते हैं। इस साल आपके शादी शुदा जीवन में अशांति आ सकती है। अथवा व्यापार में नुकसान सम्भव है।

सिंह - 6 वाँ गुरु

गुरु के आशीर्वाद से आपको संतान की ओर से खुशियां मिलेंगी। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इसमें आपको प्रबल सफलता मिलने की संभावना है। आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश भी जा सकते हैं। इस साल आपको सेहत से जुड़ी भी समस्याएं हो सकती हैं। ये समस्याएं पेट, मोटापे या सूजन से जुड़ी हो सकती हैं।

कन्या - 5 वाँ गुरु

कन्या राशि वालों के लिए गुरु का गोचर लाभकारी होगा। गोचर के शुभ प्रभाव के कारण आपके सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। आपकी माता जी को सेहत का लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। इस वर्ष आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी आदि भी खरीद सकते हैं।

तुला - 4था गुरु

गुरु के इस गोचर से तुला राशि वालों को अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाई-बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा होने की भी संभावना है। परंतु जैसे ही समय  के शुरुआती दिन बीतेंगे वैसे ही परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। आपके सुखों में वृद्धि होगी। 

एक महत्वपूर्ण ग्रह गुरु का हमारे जीवन पर व्यापक असर पड़ता है फोटो सौजन्य: Quora  

वृश्चिक - तीसरा गुरु रहेगा  

इस राशि परिवर्तन से आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त होगा। आपकी वाणी में मिठास आएगी। आप अपने गुस्से को काबू कर पाने में सफल होंगे। इस वर्ष आपके आत्म-विश्वास में भी वृद्धि होगी। आप बेबाकी से अपनी बातों को रखेंगे।

धनु -दूसरा गुरु

धनु राशि वालों के लिए गुरु का गोचर शानदार रहेगा। वर्ष की शुरुआत में गुरु आपकी राशि में ही स्थित होगा। इस दौरान आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आप अपने नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखेंगे। आर्थिक जीवन में आपको तरक्की मिलेगी। आपके पास एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा।

मकर - पहला गुरु

गुरु के गोचर में आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आपके पास धन तो आएगा, लेकिन वह आपके हाथों पर नहीं रुकेगा। आर्थिक फैसले ध्यान से लें अन्यथा धन हानि भी हो सकती है। गुरु के गोचर से आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन भी देखा जा सकता है।

कुंभ -12 वाँ गुरु

गुरु का राशि परिवर्तन आपको विभिन्न क्षेत्रों में सफलता दिलाएगा। इस वर्ष आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आप धन की बचत कर पाने में भी सफल होंगे। बड़े भाई-बहनों से प्रेम भाव बढ़ेगा। आवश्यकता पड़ने पर वे आपकी सहायता कर सकते हैं।

मीन - 11 वाँ

मीन राशि वालों के लिए होने वाला गुरु का गोचर शुभ रहेगा। इसके आशीर्वाद से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर आप शिक्षा विभाग से जुड़े हैं तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा जैसा हो सकता है। कार्य में तरक्की मिलने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।


- पं. राजेंद्र कुमार पंचाल सामलिया
   सम्पादकश्री शुभवेला पञ्चाङ्ग

© सर्वाधिकार ब्लॉग व लेखक के पास सुरक्षित. बिना पूर्वानुमती के कॉपी पेस्ट करने पर कार्रवाई की जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं